सहायता - Firefox में बहाल करें
खोए हुए Firefox टैब बहाल करना

यदि Firefox में आपके OneTab टैब खो गए हैं, तो हमें इसका बहुत खेद है। कभी-कभी Firefox की प्रोफ़ाइल का डेटा खराब हो सकता है।

फिर भी सब कुछ नहीं खोया है। इस बात की काफी संभावना है कि आपके टैब को Windows सिस्टम पुनर्स्थापना, Mac Time Machine या आपके ऑनलाइन बैकअप प्रदाता से आसानी से वापस पाया जा सके, यदि आप किसी का उपयोग करते हैं।

शुरू करने से पहले: अपना Firefox प्रोफ़ाइल फ़ोल्डर ढूँढें और उसकी एक कॉपी बनाएँ

Firefox आपकी सभी सेटिंग (OneTab डेटा सहित) एक “प्रोफ़ाइल फ़ोल्डर” में संग्रहीत करता है। यह फ़ोल्डर ढूँढने के लिए पहले Firefox खोलें। “सहायता” मेन्यू से “समस्या निवारण जानकारी” चुनें। “समस्या निवारण जानकारी” टैब खुल जाएगा। “एप्लिकेशन की मूलभूत जानकारी” सेक्शन में “प्रोफ़ाइल फ़ोल्डर” के आगे “Finder में दिखाएँ” (Mac) / “फ़ोल्डर खोलें” (Windows) पर क्लिक करें। एक विंडो खुलेगी जिसमें आपका प्रोफ़ाइल फ़ोल्डर होगा।

आगे बढ़ने से पहले Firefox बंद करें और इस प्रोफ़ाइल फ़ोल्डर की एक कॉपी बनाएँ। इससे कुछ गलत होने पर आप अपना Firefox प्रोफ़ाइल फ़ोल्डर बहाल कर सकेंगे। ध्यान दें कि बैकअप बहाल करने के लिए नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करने पर Firefox का हाल का डेटा (जैसे हाल के बुकमार्क या ब्राउज़िंग इतिहास) हटा दिया जाएगा, क्योंकि आप Firefox का पुराना डेटा बहाल कर रहे होंगे।

Windows बैकअप / Windows सिस्टम पुनर्प्राप्ति बैकअप के निर्देश

हो सकता है कि Windows ने आपके Firefox प्रोफ़ाइल फ़ोल्डर का स्वचालित बैकअप बनाया हो।

1. अपने Firefox प्रोफ़ाइल फ़ोल्डर पर राइट-क्लिक करके “गुण” चुनें। “पिछले संस्करण” टैब पर क्लिक करें और Windows द्वारा फ़ोल्डर के पुराने संस्करण दिखाए जाने की प्रतीक्षा करें। यदि कोई “पिछला संस्करण” उपलब्ध नहीं है और आपके कंप्यूटर पर किसी प्रकार का बैकअप सिस्टम (जैसे ऑनलाइन बैकअप सदस्यता) इंस्टॉल है, तो कृपया अगला सेक्शन (Windows ऑनलाइन बैकअप के निर्देश) देखें।

2. टैब खोने से पहले की अंतिम तारीख वाला पिछला संस्करण चुनें। “पुनर्स्थापित करें” बटन पर क्लिक करके अपने मौजूदा Firefox प्रोफ़ाइल फ़ोल्डर को ओवरराइट करें।

Windows ऑनलाइन बैकअप के निर्देश

यदि आप किसी ऐसे बैकअप सिस्टम का उपयोग करते हैं जो आपके कंप्यूटर की सामग्री का इंटरनेट पर लगातार बैकअप लेता है, तो कृपया ये चरण आज़माएँ:

1. अपने ऑनलाइन बैकअप प्रदाता या अन्य बैकअप सिस्टम में साइन इन करके देखें कि उसने निम्न फ़ोल्डर का बैकअप लिया है या नहीं:
C:\Users\Username\AppData\Roaming\Mozilla\Firefox\Profiles\Profile Folder
(जहाँ “Profile Folder” ऐसा फ़ोल्डर होगा जिसके नाम में अक्षरों की कोई रैंडम स्ट्रिंग होगी, जैसे “abcdef12.default”)

2. इस फ़ोल्डर को बहाल करके अपने मौजूदा Firefox प्रोफ़ाइल फ़ोल्डर को ओवरराइट करें।

Mac Time Machine के निर्देश

पहले से मौजूद Time Machine व्यवस्था का उपयोग करके टैब बहाल किए जा सकते हैं:

1. Time Machine ऐप खोलें (यह आपके एप्लिकेशन फ़ोल्डर में होता है), अपनी मुख्य हार्ड ड्राइव (जिसका नाम आमतौर पर Macintosh HD होता है) पर जाएँ और इस स्थान पर मौजूद प्रोफ़ाइल फ़ोल्डर के बैकअप पर जाएँ:
/Users/Username/Library/Application Support/Firefox/Profiles/Profile Folder
(जहाँ “Profile Folder” ऐसा फ़ोल्डर होगा जिसके नाम में अक्षरों की कोई रैंडम स्ट्रिंग होगी, जैसे “abcdef12.default”)

3. Time Machine के स्लाइडर का उपयोग करके उस तारीख पर वापस जाएँ जब आपके टैब नहीं खोए थे।

4. वहाँ पहुँचने के बाद प्रोफ़ाइल फ़ोल्डर पर राइट-क्लिक करके “Profile Folder को यहाँ पुनर्स्थापित करें...” चुनें और अपने मौजूदा Firefox प्रोफ़ाइल फ़ोल्डर को ओवरराइट करें।

Mac ऑनलाइन बैकअप के निर्देश

यदि आप किसी ऐसे बैकअप सिस्टम का उपयोग करते हैं जो आपके कंप्यूटर की सामग्री का इंटरनेट पर लगातार बैकअप लेता है, तो कृपया ये चरण आज़माएँ:

2. अपने ऑनलाइन बैकअप प्रदाता या अन्य बैकअप सिस्टम में साइन इन करके देखें कि उसने निम्न फ़ोल्डर का बैकअप लिया है या नहीं:
/Users/Username/Library/Application Support/Firefox/Profiles/Profile Folder
(जहाँ “Profile Folder” ऐसा फ़ोल्डर होगा जिसके नाम में अक्षरों की कोई रैंडम स्ट्रिंग होगी, जैसे “abcdef12.default”)

3. ऑनलाइन बैकअप सिस्टम में इस फ़ोल्डर का ऐसा संस्करण ढूँढें जिसका बैकअप आपके टैब खोने की तारीख से पहले लिया गया था। इस फ़ोल्डर को बहाल करके अपने मौजूदा Firefox प्रोफ़ाइल फ़ोल्डर को ओवरराइट करें।